पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा में जल संस्थान का एक अफसर मंत्री सतपाल महाराज के गुस्से का शिकार का शिकार हो गया.दरअसल जब सतपाल महाराज अपनी विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में करोड़ों की योजना की सौगात देने के बाद जनता की समस्याएं सुन रहे थे तभी कोर्ट मल्ला के गांव वालों ने सतपाल महाराज को गांव में पानी की समस्या के बारे में बताया तो सतपाल महाराज ने तत्काल जल संस्थान के अधिकारी को गांव में पेयजल की व्यवस्था करने के साथ-साथ जमकर फटकार लगाई और साफ शब्दों में कह दिया कि अगर गांव वालों को पानी नहीं मिला तो वह उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.आपको बता दें कि उत्तराखंड में काम नहीं करने वाले और जनता को परेशान करने वाले अफसर अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के निशाने पर आ गए हैं.कुमाऊं मंडल में भी जब सतपाल महाराज ने पिथौरागढ़ जिले का दौरा किया था तो वहां निर्माणाधीन थरकोट झील का निर्माण कार्य देखने भी गए और काम की धीमी प्रगति पर गुस्सा जाहिर करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों और नेशनल हाइवे के अधिशासी अभियन्ता को सड़क का मलबा झील के निर्माण स्थल में फेंकने के लिए जमकर डांट लगाई थी वो तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थीं.
Related Article
May 2, 2022
|
No Comments
April 29, 2022
|
No Comments
April 29, 2022
|
No Comments
April 29, 2022
|
No Comments
April 24, 2022
|
No Comments
April 17, 2022
|
No Comments
April 17, 2022
|
No Comments
April 16, 2022
|
No Comments
April 6, 2022
|
No Comments