Sunday, September 24, 2023
UTTARAKHAND: सतपाल महाराज को मिला पहला स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को प्रथम स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है….देहरादून में हुए एक समारोह के दौरान सतपाल महाराज को यह पुरस्कार संतों के द्धारा दिया गया..राज्य में स्वामी विवेकानंद सर्किट और दूसरे आध्यात्मिक सर्किटों के निर्माण के लिए श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम और संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून ने सतपाल महाराज को यह पुरस्कार दिया…किशनपुर स्थित स्वामी विवेकानंद नेत्रालय सभागार में हुए इस सम्मान समारोह में असीम आत्मानन्द जी महाराज भी मौजूद रहे.आपको बता दें कि सम्मान समारोह के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंदिर पुस्तकालय के दर्शन करने के साथ ही आश्रम में रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया..सतपाल महाराज ने विवेकानन्द वेदालय में एक वार्ड का भी भ्रमण किया..स्वामी विवेकानन्द स्मृति आश्रम के संस्थापक आचार्य विपिन जोशी ने कहा कि संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून द्वारा यह पहला सम्मान है जो पर्यटन मंत्री जी को दिया गया…उन्होंने कहा कि भविष्य में विशिष्ट क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जायेगा.

Tags: , , , , , , , , , , , ,

Related Article


FOLLOW US

RECENTPOPULARTAG