पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कुमाऊं मंडल में तूफानी दौरा जारी है.सतपाल महाराज ने अपने दौरे के तीसरे दिन बागेश्वर जिले में लगभग तीस करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.सतपाल महाराज ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं और कार्यकर्ताओं में जोश भरा.आपको बता दें कि सतपाल महाराज ने आज बागेशेवर जिले में हैरिटेज सर्किट के अंतर्गत बैजनाथ में पर्यटन कार्यों का लोकार्पण किया और पुंगर नदी और उसकी सहायक उपनदियों में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का भी लोकार्पण किया.बागेश्वर में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग की योजनाओं के बार में भी बताया.कार्यक्रम में सतपाल महाराज ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ऋषिकेश-कर्णप्रयाग की चर्चा भी की और बताया कि कैसे उनके इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है.सतपाल महाराज ने रामचरित मानस की चौपाई भी सुनाई.कुमाऊं के तूफानी दौरे पर निकले सतपाल महाराज जहां कार्यकर्ताओं से मिलकर उऩमें जोश भर रहे हैं वहीं करोड़ों की योजनाओं का तोहफा भी जनता को दे रहे हैं.
Related Article
May 2, 2022
|
No Comments
April 29, 2022
|
No Comments
April 29, 2022
|
No Comments
April 29, 2022
|
No Comments
April 24, 2022
|
No Comments
April 17, 2022
|
No Comments
April 17, 2022
|
No Comments
April 16, 2022
|
No Comments
April 6, 2022
|
No Comments