उत्तराखंड में जब से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुर्सी संभाली है तब से इस बात पर चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत किस सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि कोटद्वार से विधायक और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बीजेपी आलाकमान से अपनी सीट छोड़ने का प्रस्ताव रखा है.खास बात यह है कि अब हरक सिंह रावत पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर केंद्र की राजनीति में जाना चाहते हैं. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद अब तीरथ सिंह रावत को 6 महीने के भीतर विधानसभा का चुनाव जीतना जरूरी है. पहले पौड़ी की चौबट्टाखाल सीट से तीरथ सिंह के चुनाव लड़ने की खबर सोशल मीडिया पर चली थी लेकिन विधायक सतपाल महाराज ने ये सीट मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए छोड़ने से इनकार कर दिया.अभी सतपाल महाराज चौबट्टाखाल से विधायक हैं.
Related Article
August 15, 2021
|
No Comments
July 7, 2021
|
No Comments
June 29, 2021
|
No Comments
June 26, 2021
|
No Comments
June 26, 2021
|
No Comments
June 25, 2021
|
No Comments
June 24, 2021
|
No Comments