प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार 7 फरवरी को देहरादून और हरिद्वार की जनता को वर्चुअली संबोधित किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया.प्रधानमंत्री ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनना तय है.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड हमारे आपके लिए तो देवभूमि है लेकिन कांग्रेस के लोग उत्तराखंड को अपनी तिजोरी समझते हैं. ईश्वर ने जो प्राकृतिक सम्पदा उत्तराखंड को दी है, उन संसाधनों को ये लोग लूटना चाहते हैं और अपनी जेबें भरते रहना चाहते हैं, यही इनकी मानसिकता है.प्रधानंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग पवित्र देवभूमि में अब तुष्टीकरण का जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं.कांग्रेस नेता यूनिवर्सिटी के नाम पर जो तुष्टिकरण यहां कर रहे हैं, वो उत्तराखंड के लोगों की आंख खोलने के लिए काफी है.


UTTARAKHAND: मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-उत्तराखंड में तुष्टिकरण का जहर घोल रही है कांग्रेस
Related Article
April 29, 2022
|
No Comments
April 24, 2022
|
No Comments
April 22, 2022
|
No Comments
April 20, 2022
|
No Comments
April 20, 2022
|
No Comments
April 17, 2022
|
No Comments
April 17, 2022
|
No Comments
April 16, 2022
|
No Comments
February 11, 2022
|
No Comments