राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पत्नी संग मंगलवार को राजभवन के परिसर में शास्त्रीय विधि से प्राणप्रतिष्ठा, पूजन और अभिषेक द्वारा राजप्रज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा की.नर्मदा नदी से प्रकट हुए शिवलिंग की वैदिक मंत्रोंचारण के साथ विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई.इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि राजभवन प्रांगण में शिवलिंग को स्थापित करने का उद्देश्य उत्तराखण्ड और उत्तराखण्डवासी के लिए शांति, समृद्धि और विकास के लिए कामना करना है.उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहां कण-कण में ईश्वर का वास है.राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कि यह शिवलिंग हरिद्वार स्थित देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रज्ञेश्वर शिवलिंग के साथ मिले 9 शिवलिंग में से एक है.उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी में प्रज्ञेश्वर महादेव के साथ 9 अन्य शिवलिंग एक साथ मिले थे जिन्हें पहले देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में रखा गया था.इन 9 शिवलिंग में से एक शिवलिंग अमेरिका के कैलीफ़ॉर्निया और एक ह्यूस्टन में स्थापित किया जा चुका है.जबकि तीसरे शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा आज राजभवन में की गई है. राज्यपाल ने कहा कि राजभवन में महादेव की स्थापना एक अत्यंत भावुक क्षण है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता.राज्यपाल ने कहा कि शंकर का यह तीसरा रूप इसलिए विशेष है क्यूंकि तीसरा, त्रिशूल का प्रतीक है.राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी विशेषता ‘समरसता’ है. यहाँ हर धर्म, सभ्यता और संस्कृति की विशिष्ट पहचान है और सब मिलकर रहते हैं.उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और हमारे राष्ट्र के समक्ष विश्वगुरु के रूप एक बड़ी ज़िम्मेदारी है.


UTTARAKHAND: उत्तराखंड राजभवन में स्थापित हुआ राजप्रज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग,राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की प्राण प्रतिष्ठा
Related Article
April 29, 2022
|
No Comments
April 24, 2022
|
No Comments
April 22, 2022
|
No Comments
April 20, 2022
|
No Comments
April 20, 2022
|
No Comments
April 17, 2022
|
No Comments
April 17, 2022
|
No Comments
April 16, 2022
|
No Comments
February 10, 2022
|
No Comments
February 7, 2022
|
No Comments