उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के तूफानी दौरे पर हैं.सतपाल महाराज ने अपने दौरे के तीसरे दिन बीरोंखाल स्थित आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित युवा महोत्सव में हिस्सा लिया.सतपाल महाराज के साथ उनकी पत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत भी मौजूद रहीं.सतपाल महाराज ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र को 1 करोड़ 93 लाख 98 हजार की विकास योजनाओं की सौगात दी.सतपाल महाराज ने युवा महोत्सव में कोरोना काल में दिन-रात जनता की सेवा करने वाले आंगनवाड़ी वर्कर्स, सहायिकाओं, आशा वर्कर्स और महिला मंगल दल को अंगवस्त्र, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.सतपाल महाराज ने बीरोंखाल स्थित वेदिखाल-भरोलीखाल-एरोली-चंदोली मोटर मार्ग के द्वितीय चरण स्टेज-1 के विस्तारीकरण के काम का शिलान्यास किया.इस मोटर मार्ग को बनाने में लगभग 1 करोड़ 34 लाख रुपए खर्च होंगे. सतपाल महाराज ने 60 लाख से अधिक की लागत से बने पर्यटक आवास गृह का भी लोकार्पण किया.हम अपने दर्शकों को बता दें कि सतपाल महाराज पिछले तीन दिन में चौबट्टाखाल को 8 करोड़ 92 लाख 77 हजार से भी अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दे चुके हैं.


UTTARKHAND: सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल की जनता को दिया नए साल का एडवांस गिफ्ट,8 करोड़ 92 लाख की योजनाओं का तोहफा
Related Article
May 2, 2022
|
No Comments
April 29, 2022
|
No Comments
April 29, 2022
|
No Comments
April 29, 2022
|
No Comments
April 17, 2022
|
No Comments
April 17, 2022
|
No Comments
April 16, 2022
|
No Comments
April 6, 2022
|
No Comments
February 11, 2022
|
No Comments