उत्तराखंड में शनिवार को चले सियासी ड्रामे के बाद आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली जा रहे हैं सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्यमंत्री अब से कुछ देर बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे, मुख्यमंत्री दिल्ली में कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं, आपको बता दें कि मुख्यमंत्री को गैरसैंण पहुंचकर महिलाओं के कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन अब मुख्यमंत्री को अचानक दिल्ली जाना पड़ रहा है जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.आपको बता दें कि शनिवार को बीजेपी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह ने देहरादून में सांसदों मंत्रियों और विधायकों की राय जानी थी और उसके बाद अपनी रिपोर्ट बीजेपी आलाकमान को सौंप दी थी.उत्तराखंड की सियासत के लिए यह हफ्ता काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
Related Article
April 29, 2022
|
No Comments
April 24, 2022
|
No Comments
April 22, 2022
|
No Comments
April 20, 2022
|
No Comments
April 20, 2022
|
No Comments
April 17, 2022
|
No Comments
April 17, 2022
|
No Comments
April 16, 2022
|
No Comments
February 10, 2022
|
No Comments